पुनर्विस्थापन एवं पुनर्नियोजन कमेटी का मुआवजा दिलाने में अहम योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। लूहरी परियोजना प्रभावित हुए देहरा पंचायत के लोगों को मुआवजा मिलना शुरू हो गया है। देहरा पंचायत के सैकड़ों घरों में दरारें आई हैं। प्रभावित परिवार मुआवजे के लिए लंबे समय संघर्ष कर रहे थे। अब उन्हें राहत मिली है। क्षतिग्रस्त घरों के मुआवजे की राशि दिलाने में पुनर्विस्थापन एवं पुनर्नियोजन कमेटी लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट का भी अहम योगदान रहा है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि देहरा पंचायत के मोइन वार्ड और शकरोली वार्ड के प्रभावितों को मुआवजा मिल चुका है। अब देहरा पंचायत के अन्य वार्डों का पैसा बैंक प्रक्रिया में है। पुनर्विस्थापन एवं पुनर्नियोजन कमेटी कुल्लू के सदस्यों का कहना कि दरारों के मुआवजे के अलावा एसजेवीएनएल लूहरी परियोजना से नित्थर बाजार के लिए स्ट्रीट लाइटों की मांग की थी। नित्थर बाजार काफी बड़ा बन चुका है और बाजार की सुरक्षा की दृष्टि से स्ट्रीट लाइट स्थापित करना जरूरी है। हालांकि अभी बाजार में दुकानदारों ने अपने खर्चे पर लाइट लगाई है।