फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जुगाड़ के पुल पर खतरे में आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखनी में आज तक नहीं बन पाया साल 2024 में बहा पुल
विज्ञापन

स्कूली बच्चे खस्ताहाल रास्ते और जुगाड़ के पुल से आने-जाने को मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की गड़ेज पंचायत के पोखनी में कुर्पण खड्ड पर बने अस्थायी पुल पर से ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। वर्ष 2024 में बाढ़ के कारण पैदल पुल बह जाने के बाद से यहां कोई स्थायी पुल नहीं बन पाया है। डेढ़ साल से ग्रामीण और स्कूली बच्चे खस्ताहाल रास्ते और जुगाड़ के पुल से आने-जाने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों को हर दिन हादसे का डर सताता रहता है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से जल्द पक्के पुल का निर्माण करने की मांग की है। पूनम वर्मा, नील चंद, बिंदु राम, पूर्ण चंद्र और भाग चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह अस्थायी पुल कभी भी बह सकता है। बरसात का मौसम आने वाला है और कुर्पण खड्ड का जलस्तर बढ़ने पर बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज और मंडी जाने वाले किसान रोज इस खतरनाक पुल को पार करते हैं। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से पोखनी में कुर्पण खड्ड पर पक्के पुल का निर्माण तुरंत शुरू करने की मांग की है। गड़ेज पंचायत प्रधान प्रकाश चंद जोशी ने इस संबंध में बताया कि आपदा के तहत जैसे ही बजट आएगा, पुल का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर झूला लगाने की भी योजना बनाई गई है।
पोखनी में कुर्पण खड्ड पर बना अस्थायी पुल
बीडीओ निरमंड नरेश कुमार ने कहा कि फिलहाल पुल निर्माण के लिए बजट नहीं है। बजट स्वीकृत होते ही जल्द आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें