फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक नागरिक बने सूचना योद्धा : कृष्ण चंद्र

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित कार्यशाला में मौजूद एनसीसी कैडेट्स। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
कमांडिंग ऑफिसर ने रामपुर कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में ऑपरेशन सिंदूर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन 8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर और राजकीय महाविद्यालय रामपुर ने किया। विद्यार्थियों को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में 7 आर्टिलरी लाइट रेजिमेंट झाकड़ी के कमांडिंग ऑफिसर कृष्ण चंद्र बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला कर हत्याएं की थीं। इस आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। उन्होंने कहा कि आजकल प्रत्येक नागरिक को इंफॉर्मेशन वॉरियर (सूचना योद्धा) बनना चाहिए। उन्होंने इस दौरान सोशल मीडिया पर चली फर्जी खबरों का जिक्र भी किया, जिसने कई लोगों को गुमराह किया था। कार्यशाला में राजकीय महाविद्यालय रामपुर के 80 एनसीसी कैडेट और 200 विद्यार्थियों के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर, डीएवी दत्तनगर, शाइनिंग स्टार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगातखाना, देवभूमि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगातखाना और एचएसबी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनेरी के एनसीसी कैडेट और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में कुल 550 कैडेट और विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर विषय पर जानकारी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि के साथ जेसीओ रैंक और पीआई स्टाफ के 10 अधिकारी एवं कर्मचारी, 8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर के 5 जेसीओ और पीआई स्टाफ ने भी कार्यशाला में भाग लेकर मार्गदर्शन किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, एनसीसी प्रभारी सीटीओ प्रो. नरेंद्र सिंह सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें