फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जगत को सौंपी देवता नाग वैली युवक मंडल जघोरी की कमान

विज्ञापन
देवता नाग वैली युवक मंडल जघोरी की बैठक में नई कार्यकारिणी का किया चयन। स्रोत : युवक मंडल।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। 15/20 घाटी के देवता नाग वैली युवक मंडल जघोरी की बैठक हुई। बैठक में जहां कई मुद्दों पर मंथन किया गया, वहीं नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला भी लिया गया। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वहीं, बैठक में आय-व्यय का भी ब्योरा रखा। बैठक में सर्वसम्मति से जगत ठानकू को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई, जबकि गुलशन ठानकू को उपाध्यक्ष चुना गया। यशपाल सिंह को सचिव, विक्रम सिंह को कोषाध्यक्ष, देवराज नेगी को उप सचिव, स्टोर प्रभारी श्रीकांत और बॉबी मेहता को नियुक्त किया गया। इसके अलावा बलवंत ठाकुर और अरविंद मेहता को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य किया जाएगा। वहीं, साफ-सफाई स्वच्छ समाज का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा नशे के खात्मे के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान उमेश ठाकुर, मुख्य सलाहकार गोपाल मुखिया, महेंद्र चौहान और डॉ. शमशेर मेहता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें