फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कमल सिंह को सौंपी दी बहुउद्देशीय सहकारी सभा समिति की कमान

विज्ञापन
उरनी ग्राम दि बहु उद्देश्य सहकारी सभा समिति के नवनियुक्त पदा​धिकारी और सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। निचार खंड के उरनी में दी बहुउद्देशीय सहकारी सभा समिति ग्राम उरनी की बैठक हुई। बैठक कार्य समिति के अध्यक्ष एवं उपप्रधान उरनी पंचायत सुरेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से कमल सिंह नेगी को अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा। इनके अलावा कीर्तन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष और सनम ज्ञाछो नेगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सर्जन नेगी और रामचंद्र नेगी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि समिति को सही दिशा में लेकर दी बहुउद्देशीय सहकारी समिति उरनी के ग्रामीणों के उत्थानों के कार्य करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर दी बहुउद्देशीय सहकारी समिति उरनी के सचिव दिग्विजय नेगी, आदर्श नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी और अजीत कुमार नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें