फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्लब के सदस्यों ने बुझाई जंगल की आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू ) । विकास खंड चौपाल के नेरवा तहसील में नोडल क्लब जोथरेऊ ईड़ा दरभाड़ के सदस्यों ने बुधवार की रात को थरोच के जंगल में भड़की आग को बुझाने में अपनी विशेष भूमिका निभाई है। क्षेत्र में इस कार्य के लिए क्लब के सदस्यों की भरपूर सराहना की जा रही है । क्लब के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि उन्हें और क्लब के अन्य सदस्यों को अपने घर से थरोच बीट के अंतर्गत आने वाले नेइलाधार जंगल में आग की लपटें उठती नजर आईं। जंगल में आग लगने की सूचना क्लब के सभी सदस्यों के साथ बीट गार्ड नीरज शर्मा को दी गई। सूचना मिलते ही क्लब के सभी सदस्य दरभाड़ में एकत्रित हो गए। इसके बाद प्रदीप चौहान, मनोज कुमार, संतोष कुमार, प्रताप, सुरेश और सुनील के नेतृत्व में सभी सदस्य सात किलोमीटर का पैदल सफर तय करने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। वन विभाग और क्लब की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। क्लब के सदस्यों के किए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र के लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। क्लब के अध्यक्ष प्रदीप चौहान एवं अन्य समस्त सदस्यों ने लोगों से अपील की है कि वनों में आग न लगाएं । किसी एक व्यक्ति की लापरवाही अथवा गलती से न केवल करोड़ों रुपये की वन संपदा नष्ट हो जाती है, अपितु इससे हजारों की संख्या में बेजुबान प्राणियों की जाने अनजाने ह्त्या होती है। यही नहीं वनों की आग से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें