फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी परियोजना में दिलाई स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन की ओर से स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। 31 मई तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। रैली, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छ भारत का संदेश दिया जाएगा। शनिवार को स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई। इसमें परियोजना परिसर, झाकड़ी और नाथपा डैम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 31 मई तक एसजेवीएन की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें स्वच्छता अभियान, सरकारी विद्यालयों में बालिका शौचालयों को गोद लेना, स्वच्छता रैली, नुक्कड़ नाटक और अन्य जन-जागरूकता गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें