फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आईटीआई रिकांगपिओ से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
आईटीआई रिकांगपिओ के छात्रों ने चलाया सफाई अभियान। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आईटीआई रिकांगपिओ से वीरवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिला युवा अधिकारी किन्नौर शुभम चंद्रन ने बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। आईटीआई रिकांगपिओ से कार्यक्रम का आगाज किया गया है। इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों की शुरुआत की गई। यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आईटीआई के प्राचार्य अरविंदर कुमार ने कहा कि स्वच्छता, समाज निर्माण का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने युवाओं से स्वच्छता को अपनी जीवन शैली में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें