रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीसीए विभाग के कक्ष और बीसीए परिसर के आसपास की झाड़ियां और घास की सफाई की गई। छात्रों ने सामूहिक रूप से मिलकर घास काटी और कचरा इकट्ठा किया। कार्यक्रम में छात्रों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। संवाद