फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: घुंडा-भडेच में चलाया स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक कचरा किया इकट्ठा

विज्ञापन
ग्राम पंचायत घुंडा-भडेच में स्वच्छता एवं प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान में भाग लेंती महिलाएं। स
विज्ञापन
रोहड़ू। विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर घुंडा-भडेच पंचायत में स्वच्छता एवं प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान चलाया गया। यह अभियान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रधान तनुजा शर्मा ने की। अभियान के तहत भडेच और घुंडा गांवों में स्वच्छता गतिविधियां चलाईं गईं। सार्वजनिक स्थलों से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया। उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। उन्हें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभाव पर लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कचरे के उचित निस्तारण के लिए प्रेरित किया गया। प्रधान तनुजा शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी दैनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने प्लास्टिक की बोतलों और अन्य उत्पादों को सुरक्षित एकत्रित कर कबाड़ी को देने का आग्रह किया। इस अवसर पर उपप्रधान साहिल कंवर, युवा क्लब सदस्य प्रदीप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा सहित अन्य युवाओं ने भाग लिया। महिला मंडल, युवा मंडल, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें