फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गढ़ेज में चलाया सफाई अभियान

सार

रामपुर बुशहर की गढ़ेज पंचायत में लूहरी जल विद्युत परियोजना ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में प्लास्टिक उपयोग कम करने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कई स्थानीय संगठनों की भागीदारी रही।
विज्ञापन
लूहरी परियोजना की ओर से चलाए स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले कर्मचारी व अन्य। स्रोत: परियोजना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गढ़ेज पंचायत में सफाई अभियान चलाया। अभियान में परियोजना के कर्मचारी, प्रधान तारा सिंह कायथ, महिला मंडल कोयल और युवक मंडल कोयल ने भाग लिया। सभी ने आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष मानव संसाधन धीरज गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी आदत और जिम्मेदारी बननी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें