फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दत्तनगर में स्वच्छता अभियान, छह बोरी कूड़ा एकत्र कर दिया संदेश

विज्ञापन
दत्तनगर में सफाई अभियान के दौरान मौजूद लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
दत्तनगर में स्वच्छता अभियान, छह बोरी कूड़ा एकत्र कर दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
दत्तात्रेय कॉलोनी रेजीडेंट्स वेलफेयर सोसायटी दत्तनगर ने हाल ही में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान सोसायटी के सदस्यों ने एसजेवीएन कॉलोनी के मुख्य मार्ग और आसपास के रिहायशी क्षेत्रों की सफाई की। अभियान में करीब छह बोरियां कूड़ा एकत्रित किया गया। इस दाैरान स्थानीय लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया गया।सोसायटी के अध्यक्ष बॉबी चौहान ने बताया कि अभियान में सोसायटी के सदस्यों के साथ समाजसेवियों ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि दत्तनगर कॉलोनी क्षेत्र को एक मॉडल सोसायटी बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं। चौहान ने क्षेत्र के व्यवसायियों और दुकानदारों से अपील की। उन्होंने ग्राहकों को दुकानों के बाहर कूड़ा न फेंकने देने और उचित स्थान पर डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। एकत्रित किए गए कूड़े का निस्तारण सोसायटी से जुड़ी कूड़ा निवारण एनजीओ के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर सचिव संजीव ज़िंटा, दिनेश कायथ, मदन वर्मा, सुरेश कटोच, पवन नेगी, अंकुश शर्मा और अनिल चौहान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें