फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रचोली में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
रचोली में सफाई अभियान चलाती महिलाएं। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की रचोली पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल रचोली और महिला मंडल कंडी की महिलाओं ने रास्तों को संवारा। इस दौरान महिलाओं ने रचोली बावड़ी से काली माता मंदिर तक जाने वाले पैदल रास्ते की सफाई की। रास्ते में उगी झाड़ियों, घास और अन्य अवरोधों को हटाकर मार्ग को स्वच्छ, सुरक्षित और आवागमन के लिए आसान बनाया। अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों और महिला मंडलों की सदस्यों ने श्रमदान कर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें