फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
झाकड़ी परियोजना की ओर से आयोजित सफाई अ​भियान के दौरान मौजूद लोग। स्रोत : परियोजना प्रबंधन।
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने झाकड़ी बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सीटीयू-3 झाकड़ी बाजार के पास अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई अभियान में भाग लिया। स्वच्छता पखवाड़ा 2 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान का आयोजन एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों ने झाकड़ी बाजार के आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों में सफाई की। कर्मचारियों ने आसपास बिखरे कचरे को एकत्रित कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया। अभियान के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और कूड़ा खुले में न फेंकने के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य झाकड़ी बाजार और आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के साथ स्थानीय समुदाय में स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा। अभियान में शामिल प्रतिभागियों ने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ रखने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें