फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: स्वच्छता रैली निकाल ठोस-तरल कचरा प्रबंधन पर किया जागरूक

विज्ञापन
रिकांगपिओ में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कूडा कचरा उठाते हुए।
विज्ञापन
कल्पा, निचार और पूह विकास खंड में चलाया जा रहा अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को रामलीला मैदान रिकांगपिओ में स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली को सहायक आयुक्त विजय कुमार ने हरी झंडी दिखाई। सहायक आयुक्त विजय कुमार ने कहा कि संपूर्ण देश में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका विषय स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता रखा गया है। अभियान का उद्देश्य आम जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है, जिससे जिला किन्नौर को स्वच्छ और सुंदर रखा जा सके। जिला के कल्पा, निचार और पूह विकास खंडों सहित अन्य पंचायत स्तर पर विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को ठोस और तरल कचरा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग साडा के सफाई कर्मचारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। जिला के पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभागों ने आपस में समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाया जाएगा। जिला के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता अभियान के तहत रामलीला मैदान से पंजाब नेशनल रिकांगपिओ तक आयोजित रैली में 17 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान, प्रथम वाहिनी गृह रक्षा दल, राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के एनसीसी, एनएसएस के छात्र, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ के विद्यार्थी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रिकांगपिओ के विद्यार्थी और स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपने कार्यक्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, खंड विकास अधिकारी पूह अभिषेक बरवाल, डाइट के प्रधानाचार्य कुलदीप नेगी, राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम चंद चौहान, जिला कल्याण अधिकारी बलबीर ठाकुर सहित जिला विकास अधिकारी कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

- संवाद

रिकांगपिओ में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कूडा कचरा उठाते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें