फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू के वार्ड छह-सात में सफाई व्यवस्था बदहाल, टूटे चैंबर बने खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क और बराड़ा सड़क पर लगे कचरे के ढेर, लोगों ने उठाई मरम्मत और नियमित सफाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड नंबर-छह और सात में सफाई व्यवस्था बदहाल है। दोनों वार्डों में सीवरेज के कई चैंबर टूटे हुए हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, पार्क और बराड़ा सड़क के आसपास कूड़े-कचरे के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय निवासी बलबीर चौहान, सुदेश ठाकुर और वीरेंद्र सिंह ने बताया कि टूटे सीवरेज चैंबरों से राहगीरों और वाहन चालकों को खतरा बना हुआ है। रात के समय दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। लोगों ने नगर परिषद से क्षतिग्रस्त चैंबरों की मरम्मत करवाने और क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, नगर परिषद रोहड़ू के उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि सीवरेज चैंबरों की मरम्मत के लिए जल शक्ति विभाग को कहा गया है। सफाई व्यवस्था सुधारने और नियमित कचरा उठाने के निर्देश भी संबंधित कर्मचारियों को दिए गए हैं। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें