रामपुर बुशहर।
नगर परिषद के वार्ड नंबर-3 में सोमवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वार्ड नंबर-3 स्थित जानकी माई मंदिर के आसपास सफाई की गई। इस दौरान कूड़े-कचरे को एकत्रित कर उचित निस्तारण किया गया। साथ ही आसपास उगी झाड़ियों की कटाई कर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। नगर परिषद के अध्यक्ष करण शर्मा ने लोगों से अपील की कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें।