रामपुर/किन्नौर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व से एक दिन पूर्व शनिवार को महाशिवरात्रि कमेटी कोठी की ओर से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में कमेटी के सदस्यों, ग्रामीणों, उन्नति महिला मंडल, साडा की कर्मचारी और हीलिंग हिमालयाज फाउंडेशन के सदस्यों ने भाग लिया और जगह-जगह फैले कचरे को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। शिव मंदिर को सुंदर फूलों से सजाया। महाशिवरात्रि पर्व पर भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई।