फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कल्पा में विश्व पर्यावरण दिवस पर चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। कल्पा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सफाई अभियान चलाया गया। हीलिंग हिमालयाज फाउंडेशन, होटल एसोसिएशन कल्पा, पंचायत कल्पा, महिला मंडल कल्पा और युवक मंडल कल्पा के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोगी रोड (सुसाइड प्वाइंट के समीप) विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्थानीय लोगों, पर्यटकों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करना और क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित रखना रहा। स्वयंसेवकों ने सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया। लैंडफिल क्षेत्र में सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें