फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सार्वजनिक स्थलों की सफाई की

विज्ञापन
कोटीघाट पंचायत में स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई करते ग्रामीण। स्त्रोत : जागरूक पाठ्क
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विकासखंड नारकंडा की कोटीघाट पंचायत में मंगलवार को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न महिला मंडलों, स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। अभियान के दौरान पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। लोगों ने पंचायत घर, आसपास के रास्तों, नालियों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य स्थानों पर फैली झाड़ियों और कूड़े-कचरे की सफाई की गई। पंचायत प्रधान चूड़ा देवी और उपप्रधान देवेंद्र शर्मा ने अभियान का नेतृत्व किया। देवेंद्र शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें