. बोर्ड परीक्षा में नकल का नहीं आया कोई मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत बुधवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भूगोल की परीक्षा दी। दसवीं के विद्यार्थियों की कोई परीक्षा नहीं थी। परीक्षा में नकल का कोई मामला नहीं आया है। रामपुर उपमंडल में करीब 20 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक चली। विद्यार्थियों को 15 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने, उत्तर पुस्तिका के पृष्ठों की गणना करने और उत्तर पुस्तिका पर अपने विचरण भरने के लिए दिए गए। पलक, पूजा, अर्चना और रोहित सहित अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि परीक्षा में कुछ कठिन प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा परिणाम आने पर ही सब पता लग पाएगा। कन्या स्कूल रामपुर पीपी दुल्टा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। विद्यार्थी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा दे रहे हैं। नकल का कोई मामला नहीं आया है। बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 27 मार्च को इतिहास और दसवीं के विद्यार्थियों की 28 मार्च को सामाजिक विज्ञान की बोर्ड परीक्षा होगी।