रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत बोर्ड परीक्षा में सोमवार को बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने फ्रेंच और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर साइंस की परीक्षा दी। परीक्षा में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। रामपुर उपमंडल में 20 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में विद्यार्थी परीक्षाएं दे रहे हैं। परीक्षा सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक चली। मंगलवार को बारहवीं कक्षा की राजनीतिक विज्ञान और दसवीं कक्षा की संगीत की परीक्षा होगी। प्रभात, शबनम, राधिक, प्रवेश और अर्जुन सहित अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि कंप्यूटर साइंस की बोर्ड परीक्षा में आसान सवाल पूछे गए थे। विद्यार्थियों की परीक्षा अच्छी हुई। कन्या स्कूल रामपुर के प्रधानाचार्य पीपी दुल्टा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से नजर रखी जा रही है।