फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 2 जुलाई को पेंशनरों की मांगों पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन निरमंड 2 जुलाई को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक का आयोजन कर रही है। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर चर्चा की जाएगी। खंड संयोजक वीर सिंह राणा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। राणा ने कहा कि बैठक में 12 प्रतिशत डीए, पेंशन एरियर ग्रेच्युटी, लीव इन कैशमेेंट और कम्युटेशन की अवधि को कम करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने पेंशनरों से बैठक में अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष सेस राम ठाकुर, जिला महासचिव मोहर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान योग राज शर्मा, उप प्रधान खुशहाल नेगी, उपप्रधान फतेह चंद शर्मा राज्य सदस्य एनडी ठाकुर, आनी ब्लॉक के प्रधान दुनी चंद ठाकुर, सचिव पी दुर्वासा और उप प्रधान मोहर सिंह चौहान विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें