सीआईएसएफ अंतर सीएपीएफ वाद-विवाद प्रतियोगिता पर कब्जा करने पर मुुख्यतिथि से ट्रॉफी लेते हुए।
रामपुर बुशहर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एक बार फिर 29वीं अंतर सीएपीएफ वाद-विवाद प्रतियोगिता में ओवरआल बेस्ट टीम रोलिंग ट्रॉफी जीती है। इसका आयोजन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के तत्वावधान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अटल अक्षय ऊर्जा भवन, लोधी रोड, नई दिल्ली में किया था। सीआईएसएफ यूनिट झाकड़ी के उप कमांडेंट को शैलेंद्र ने बताया कि यह ट्रॉफी सीआईएसएफ की 10वीं सफल जीत का प्रतीक है। प्रतियोगिता में हिंदी भाषा वर्ग में एसआई/एक्सई राहुल कुमार ने दूसरा और असिस्टेंट कमांडेंट कान्हा जोशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कमांडेंट अक्षय बडोला ने दूसरा और असिस्टेंट कमांडेंट भास्कर चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया।