पूह खंड अंतर्गत निर्विरोध कानम पंचायत के प्रधान-उपप्रधान और वार्ड सदस्य।
- फोटो : RAMPUR-HP
पूह (किन्नौर)। जिले की दुर्गम पंचायत कानम को पांचवीं बार एकता की मिसाल कायम करते हुए निर्विरोध चुना गया है। कानम गांव निवासी चंद्र कीर्ति नेगी 1995 से लेकर 2000 तक उपप्रधान और 2005 से लेकर 2010 तक जिला परिषद किन्नौर में उपाध्यक्ष भी रहे। उन्हें एक बार फिर कानम गांव के लोगों ने सर्वसहमति से प्रधान का कार्यभार सौंपा है। इसके अलावा उपप्रधान जसवंत सिंह, वार्ड सदस्यों में सरिता देवी, यशपाल सिंह, सधमा नेगी, कुंता देवी और सुनीता देवी को निर्विरोध चुना गया है। कानम पंचायत में केवल उपप्रधान के लिए 2015 में चुनाव हुआ था। लोगों ने पंचायत के विकास को देखते एकता का परिचय दिया है।