फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कार में बैठ युवक से 8.34 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग पुलिस ने सूचना के आधार पर पकड़ा आरोपी
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को 16 अप्रैल तक रिमांड पर भेजा


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में पुलिस ने कार में बैठे एक युवक से 8.340 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है। पुलिस की टीम को सोमवार को गश्त के दौरान सूचना मिली कि ठियोग के पास एक कार सड़क के किनारे खड़ी है। उसमें बैठा युवक चिट्टा (हेरोइन) की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में कार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 8.340 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान कुलदीप वर्मा निवासी गांव नलेहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला के रूप में हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेशकर 16 अप्रैल तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें