फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोगली में महिला से 3.07 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत नोगली में एक महिला से पुलिस ने 3.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस का दल मंगलवार रात नोगली में गश्त कर रहा था। यहां रात करीब 9:15 बजे पुलिस ने एक संदिग्ध महिला को देखा और उसकी तलाशी ली। पुलिस ने नेपाली मूल की महिला से 3.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र में सफेद नशे के तस्कर अभी भी सक्रिय हैं और समय समय पर पुलिस की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने कहा कि नोगली में पुलिस ने महिला को चिट्टे के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें