रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के शांदल गांव के युवा बॉक्सर चिराग हुड्डन ने आर्मी स्पोर्ट्स संस्थान पुणे में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर कप के ट्रायल में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके दम पर चिराग का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से परिजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चिराग प्रदेश से इस शिविर के लिए चयनित होने वाला इकलौता खिलाड़ी है। चिराग की सफलता से न माता-पिता, बल्कि गांव सहित पूरे रामपुर क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। चिराग के पिता राजीव हुड्डन ने कहा कि यह उपलब्धि निरंतर कठिन परिश्रम, लग्न, खेल के प्रति समर्पण, कौशल और अनुशासन का परिणाम है।