नेरवा स्कूल में योगा के गुर्र सिखते छात्र और छात्राएं। स्त्रोत स्कूल प्रबंधन
नेरवा (रोहड़ू)। माता निर्मला देवी सहज योग संस्थान के स्वयंसेवकों की ओर से स्कूलों में योग प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नेरवा के विभिन्न स्कूलों का दौरा कर विद्यार्थियों को योग के बारे में बताया जा रहा है। मंगलवार को भी कई स्कूलों में योग के बारे में जानकारी दी गई। योग कार्यक्रम के तहत योगी कुलदीप सिंह और दिनेश पापटा की टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर नेरवा, एसडी पब्लिक स्कूल नेरवा, नेरवा पब्लिक स्कूल, महामाया पब्लिक स्कूल केदी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केदी व बिजमल स्कूल में आत्म साक्षात्कार के सत्र करवाए। संवाद