ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किन्नू में बैग फ्री डे पर रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। गतिविधियों से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मकता, सामान्य ज्ञान और स्वच्छता के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया गया। पेंटिंग में बच्चों ने कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता से ज्ञान और बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने साफ-सफाई के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन से विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई से हटकर सीखने और प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। संवाद