फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का हक दिलाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
देलठ में आयोजित महिला दिवस के मौके पर महिला मंडलों को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद
विज्ञापन
देलठ में महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ननखड़ी ने शुक्रवार को देलठ में महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में देलठ पंचायत प्रधान रुचिका राठौर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। बाल विकास परियोजना अधिकारी ननखड़ी सुतला शर्मा ने मुख्य अतिथि का फुल मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का हक दिलाने का संकल्प लिया। सुतला शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समान अवसर, समर्थन प्रदान करना है, जिससे समाज का समावेशी विकास हो सके। महिला दिवस मात्र एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज पूरा विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है, यह दिन महिलाओं के संघर्ष उनकी उपलब्धियां और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को समर्पित है। कार्यक्रम में महिला मंडल नागाधार, महिला मंडल देलठ, महिला मंडल नोटिधार, महिला मंडल को कोफरधार और ननखड़ी क्षेत्र से विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस मौके पर सरोजनी देवी, रजनी देवी, अरुण शर्मा, शोभा मेहता, कृष्णा देवी, कुशला देवी, मोनिका देवी, मेनका चौहान, आशिमा कपूर और विक्रम कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

देलठ में आयोजित महिला दिवस के मौके पर महिला मंडलों को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद

देलठ में आयोजित महिला दिवस के मौके पर महिला मंडलों को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें