नेरवा(रोहडू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पीएमश्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल की छात्रा श्रेयसी भोटा की धारा प्रवाह अंग्रेजी बोलने की क्षमता से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने श्रेयसी की प्रतिभा की सराहना करते हुए सरकारी स्कूलों के बच्चों की क्षमता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्रेयसी को आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोलते देखकर प्रसन्नता हुई। उन्होंने इसे इस बात का प्रमाण बताया कि समान अवसर मिलने पर सरकारी स्कूलों के बच्चे किसी से कम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार शुरू किए हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखारना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी अब नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने श्रेयसी भोटा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपनी प्रतिभा और परिश्रम से नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगी और प्रदेश-देश का नाम रोशन करेंगी। सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में सुधारों की शुरुआत की है। इसका लक्ष्य प्रत्येक विद्यार्थी को ऐसा शिक्षण वातावरण देना है। जहां उसका व्यक्तित्व निखरे और आत्मविश्वास बढ़े ताकि वह वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सके। यह सरकार के व्यवस्था परिवर्तन अभियान की सफलता है।