फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खुफिया सूचना और सतर्कता से नशा तस्करों को जेल पहुंचाने पर मुख्य आरक्षी पियूष सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
10 अप्रैल को 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख नकदी पकड़ने में निभाई अहम भूमिका
विज्ञापन

. हिमाचल दिवस पर शिमला में उपमुख्यमंत्री ने दिया सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। खुफिया सूचना और सतर्कता से नशा तस्करों को जेल पहुंचाने पर मुख्य आरक्षी पियूष राज को सम्मान मिला।
हिमाचल दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पुलिस विभाग के मुख्य आरक्षी पियूष राज को नशे के खिलाफ उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। पियूष राज वर्तमान में पुलिस ऑफिसर स्पेशल सेल रामपुर में तैनात हैं। पियूष ने हाल ही में अपनी खुफिया दक्षता और सतर्कता का परिचय देते हुए 10 अप्रैल को नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। विश्वसनीय खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 9.28 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई थी। यह सफलता मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने पियूष राज के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी समाज के लिए प्रेरणा हैं और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें