फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिड़गांव से डूंगीयाणी बस सेवा एक माह से बंद, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रोहड़ू। छौहारा क्षेत्र की भंफड पंचायत को जोड़ने वाली चिड़गांव–टिमटाली–डूंगीयाणी सड़क पर बस सेवा पिछले एक माह से ठप पड़ी है। बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अनिल बेथूवाण, रामेश्वर सिंह, कुंदन सिंह, राम लाल, सुरेश, राकेश, सुनील, बलवीर, सुंदर लाल, मनोज, देशपाल, बबलू, गोपाल, बालक राम, सरिता देवी और जानता देवी ने बताया कि बस सेवा बंद होने के कारण चिड़गांव जाने के लिए निजी टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिसमें भारी-भरकम किराया चुकाना मजबूरी बन गया है। छात्रों, कर्मचारियों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। विनोद मेहता, बलदेव सेवग, सरनदास और नारायण सिंह ने बताया कि यह बस चिड़गांव बस अड्डे से प्रतिदिन शाम 5:15 बजे डूंगियाणी के लिए चलती थी, लेकिन एक माह से बस बंद है। जब इस बारे में बस अड्डे पर जानकारी ली जाती है, तो वहां से बस उपलब्ध न होने का जवाब दिया जाता है। ग्रामीणों ने परिवहन निगम से मांग करते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए चिड़गांव–डूंगियाणी बस सेवा को शीघ्र बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। परिवहन निगम रोहड़ू के क्षेत्रिय प्रबंधक प्रिय रंजन चौहान ने बताया कि चिड़गांव-डूंगियाणी बस सेवा को दो से तीन में यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें