रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय उच्च पाठशाला छोल्तू की टीम ने जिला स्तरीय अंडर-14 बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता में ओवरआल विजेता का पुरस्कार जीता है। खिलाड़ियों ने बास्केटबाल, हैंडबाल और बाक्सिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है। भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में किन्नौर के 46 स्कूलों से आई 529 खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूल प्रबंधक विजय लक्ष्मी और अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी है। स्कूल के मुख्याध्यापक केसर सिंह नेगी ने बताया कि इस प्रतियोगिताओं में छठी से आठवीं कक्षा की 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए पीटीआई स्नेह लता को भी बधाई दी है।