अग्नि पीडितों को देनवाड़ी गांव में चैक सौंपते छौहारा विकास मंच के सदस्य
रोहडू। विकास खंड छौहारा के खाबल पंचायत के देनवाड़ी गांव में बीते महीने आग लगने के बाद प्रभावित हुए परिवार को सामाजिक संस्था छौहारा विकास मंच ने दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने लोगों से भी प्रभावितों के सहयोग में आगे आने का आग्रह किया है। बीते महीने आग से देनवाड़ी में मोहन लाल के मकान के दो कमरे और एक बड़ा हॉल सहित पूरा मकान नष्ट हो गया था। इस अवसर पर मंच के सदस्य कपिल ग्याली, डॉ. उमेश दाउटू, अजय नेगी, अश्वनी रूमान, दिनेश धामी उपस्थित रहे। संवाद