निरमंड के चायल पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद लोग। संवाद
पंचायत की पहली ग्राम सभा में विकास कार्यों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
निरमंड विकास खंड की चायल पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान देवी सिंह ठाकुर ने की। पंचायत प्रधान देवी सिंह ठाकुर ने कहा कि उनका लक्ष्य आगामी पांच वर्षों में चायल पंचायत को एक आदर्श एवं मॉडल पंचायत के रूप में स्थापित करना है। पंचायत का विकास सभी ग्रामीणों के सहयोग से किया जाएगा और प्रत्येक परिवार की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लावारिस पशुओं की समस्या से निपटने के लिए सड़क पर फेंसिंग का प्रावधान किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना प्राथमिकता के आधार पर ग्राम सभा में निर्धारित करने की बात की गई। इस अवसर पर उपप्रधान महेश्वर सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य सुलोचना देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, जितेंद्र ठाकुर, रीना देवी और संदेशा ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।