फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौरा-रूपी सड़क बनी जानलेवा, सेब मंडी पहुंचाना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
भारी बरसात से सड़क के खस्ताहाल, वाहनों को आवाजाही करने में पेश आ रही समस्या
विज्ञापन

भावानगर (किन्नौर)। जिला के दुर्गम क्षेत्र की चौरा-रूपी सड़क पर जगह-जगह गड्ढों की भरमार है। बरसात में रूपी वैली संपर्क मार्ग पर सफर जानलेवा बना हुआ है। सड़क पर रोजाना हजारों लोगों आवाजाही करते हैं। डेढ़ माह से भारी बरसात के कारण करीब 27 किलोमीटर लंबी चौरा-रूपी सड़क खस्ताहाल है। सड़क से हुरवा, शिगारचा, नालिंग-1, नालिंग-2, मछगांव, गुरगुरी, डाबलिंग, छाड़िग और बटकाव के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं। रूपी के निचले क्षेत्रों छाडिंग, हुरवा और शिगारचा में सेब सीजन चरम पर है। बागवान छोटे वाहनों में सेब मंडी तक पहुंचाने को मजबूर हैं। खासकर, मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। पूर्व प्रधान रूपी रघुदास नेगी, वर्तमान प्रधान मुकेश नेगी, पुरुषोत्तम नेगी, संजय दुध्यान, रवी चंद नेगी, अजय नेगी, किशोर नेगी, रोहिल नेगी, राज कुमार नेगी, शिव कुमार नेगी और अर्जुन नेगी ने लोक निर्माण विभाग से सड़क दुरुस्त करने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क की हालत सुधारने के लिए विभाग हर संभव सहायता कर रहा है। इस संपर्क मार्ग पर दो मशीनें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें