फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल-शिमला मुुख्य मार्ग देहा के पास चांदनी नाला में हुआ अवरुद्ध

विज्ञापन
चौपाल मुख्य मार्ग देहा के समीप चांदनी नाला में अवरूद्ध मार्ग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल(रोहड़ू)। चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग उप तहसील देहा के पास चांदनी नाला में सड़क ढह जाने के कारण बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया है। बुधवार रात से इस मार्ग पर बड़े वाहन नहीं चल रहे हैं। सभी बसें चौपाल से देहा तक जा रही हैं और शिमला से भी देहा तक आ रही हैं। यहां से बसें ट्रांसशिपमेंटहो रही है। एचआरटीसी के आरएम अनिल शर्मा ने बताया कि बसों की ट्रांसशिपमेंट किया जा रहा है। चौपाल वाली बसें चांदनी नाला तक जा रही हैं और वहां से शिमला से आने वाली बसों की सवारियों को वापस चौपाल पहुंचा रही हैं। सड़क बंद होने से यात्रियों को परेशानी से दो चार होना पड़ा। उधर, एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा ने कहा कि अवरुद्ध सड़क के दोनों तरफ कटिंग का कार्य आरंभ कर दिया है और जल्दी ही सड़क बड़े वाहनों के लिए बहाल हो जाएगी। चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने प्रदेश सरकार से मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की है, ताकि सेब सीजन के चलते बागवानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें