फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवता के दर से सोने के लाखों के गहने हुए गायब, भंडारी पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चाैपाल पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर प्राथमिकी की दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल के पबास स्थित बिजट महाराज मंदिर में लाखों रुपये के सोने के गहनों के गबन का मामला सामने आया है। देवता के दर से करीब दस लाख के गहने गायब हो गए हैं। मंदिर के भंडारी पर सोने के गहने हड़पने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर के पुजारी श्याम लाल, वीरेंद्र सिंह और प्रकाश चंद ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि देवेंद्र सिंह मंदिर में भंडारी के रूप में कार्यरत था। उसे मंदिर की चाबियां और संपत्ति की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। आरोप है कि उसने इस भरोसे का गलत फायदा उठाया। उसने अभिरक्षा में रखे करीब 10 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषणों का गबन कर आपराधिक न्यासभंग किया। चौपाल पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम आरोपी देवेंद्र सिंह से पूछताछ कर रही है। गबन किए गए आभूषणों की जल्द-से-जल्द बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुजारी की शिकायत के आधार पर चौपाल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शिकायत में मंदिर के भंडारी के खिलाफ सोने के गहनों के गबन का आरोप लगाया गया है। पुजारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच के बाद पुलिस की ओर से आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें