रस्ते मे मिली हजारों रूपए की राशि कुपवी थाने में जमा करते समय दोनों बालक
चौपाल (रोहड़ू) । कुपवी क्षेत्र के दो छात्रों रास्ते में मिली हजारों रुपये की राशि थाने में जमा कर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के रुपये गुम हुए हैं, तो वह पहचान बताकर थाने से प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों की प्रशंसा करते हुए लोगों ने कहा कि अच्छी शिक्षा और घर से मिले संस्कार ऊंचे हों, तो समाज में एक दिन इसकी पहचान जरूर सामने आती है। जानकारी के अनुसार, छठी कक्षा में पढ़ने वाले कुपवी के गांव धोताली के छात्र 11 वर्षीय आदित्य शर्मा पुत्र यशपाल शर्मा और गांव आनोग के अमृत संसटा पुत्र दिनेश संसटा को रास्ते में हजारों रुपये की नकदी मिली। उन्होंने नकदी को रास्ते से उठाकर कुपवी थाना में जमा करवा दिया।