ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ठियोग के फागू में पुलिस ने गश्त के दौरान एक नेपाली से चरस पकड़ी। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ठियोग के फागू के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या पीबी 02 ए डब्ल्यू 4449 को तलाशी के लिए रोका गया, जिसे आशीष, पुत्र कमल, गांव केलानी काठमांडू नेपाल निवासी चला रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस को मौके पर नेपाली मूल के इस व्यक्ति से 351 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति से 351 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस की नशे तस्करों पर पैनी नजर है। नशे के काले कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे के खिलाफ लगातार पुलिस की मुहिम जारी रहेगी।