रोहडू। पुलिस थाना चिड़गांव के तहत जांगला में पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से साढे़ 15 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस चौकी जांगला में सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाजार के चरस का अवैध कारोबार कर रहा है। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से साढ़े 15 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी रोशन लाल बिल्डिंग जांगला के रूप में हुई है। डीएसपी रोहडू सुनील नेगी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है।