फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रोसेसिंग प्लांट में अव्यवस्था का आलम, सेब की बोरियों से लदे वाहन पांच दिन बाद हो रहे खाली

विज्ञापन
पराला प्रोसिंसिंग प्लांट पर  कई दिनों से खड़े सेब की बोरियों से भरे ट्रक। संवाद
विज्ञापन
लंबे समय तक ट्रक खड़े रहने से सरकार और ट्रक मालिकों को हो रहा नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। एचपीएमसी के पराला प्रोसेसिंग प्लांट में इन दिनों सेब से लदे वाहनों को खाली करवाने में कई दिनों का समय लग रहा है। सेब की बोरियों से भरे ट्रकों को खाली करने के लिए पांचवें दिन नंबर आने से वाहन मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। यदि ट्रक ऑपरेटरों ने बाेरियों को ढोने से मना किया, तो फिर एचपीएमसी के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी। लोगों से बोरियों और क्रेट में एचपीएमसी की ओर से खरीदा गया सी-ग्रेड का सेब जुब्बल क्षेत्र से पराला प्लांट में पहुंचाया जा रहा है। वहां सेब को उतारने की व्यवस्था सही नहीं होने के कारण ट्रकों में कई दिनों तक सेब लदा रह जाता है। लंबे समय तक वाहन में पड़े रहने से सेब सड़ रहा है। सेब के सड़ने के बाद वजन घटने से वाहन मालिक और सरकार दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रक मालिक रौनक चौहान ने बताया कि पराला प्लांट में अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण हर दिन नुकसान झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन ही वाहन मालिकों के लिए कमाई का समय होता है, लेकिन गाड़ियां समय पर खाली न होने से यह अवसर भी घाटे में बदल रहा है। वाहन चालकों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि पराला प्रोसेसिंग प्लांट की कार्यप्रणाली को दुरुस्त किया जाए ताकि सेब की खेप समय पर प्रोसेस हो सके और वाहन मालिकों को राहत मिल सके।

पराला प्रोसिंसिंग प्लांट पर  कई दिनों से खड़े सेब की बोरियों से भरे ट्रक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें