फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रंजना को अध्यक्ष और नेहा को सौंपी उपाध्यक्ष की कमान

सार

राजकीय महाविद्यालय आनी में सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय छात्र संघ इकाई का गठन किया गया। रंजना कौशल अध्यक्ष और नेहा उपाध्यक्ष नियुक्त हुईं। चयन हिमाचल विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार मनोनयन प्रक्रिया से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय महाविद्यालय आनी में केंद्रीय छात्र संघ इकाई का किया गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय छात्र संघ इकाई का गठन किया गया। इसमें रंजना कौशल को अध्यक्ष और नेहा को उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। इनके अलावा मीनाक्षी देवी महासचिव, रनिका को सहसचिव पद पर मनोनीत किया गया। महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ में मधुबाला, मनोज कुमार, निशा ठाकुर, ईशा, दामिनी शर्मा, रुचिता, नेहा, ऋषिका पॉल को बतौर कक्षा प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। इसके अलावा रंजीत कुमार, भवानी, आशित, दिव्यांशी नेगी, आरती देवी, सलीम, विवेक, यशवीर, भूषण, आरती ठाकुर, पायल शर्मा, सुनिधि चौहान और राहुल को विभिन्न क्लबों और सोसायटी सदस्यों के रूप में मनोनीत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों के अनुसार सत्र 2025-26 के लिए सीएससीए का गठन पूरी तरह मनोनयन आधार पर किया गया है। शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ में मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें