फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: केंद्रीय माध्यमिक पाठशाला पुजारली-4 को मिला नया भवन

विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक पाठशाला पुजारली-4 के नवनिर्मित भवन का का उद्धघाटन करते ​शिक्षा मंत्री रोहित ठ
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन, फर्नीचर के लिए 2 लाख 20 हजार रुपये भी दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू । राजकीय उत्कृष्ट केंद्रीय माध्यमिक पाठशाला पुजारली-4 को नया भवन मिल गया है। शनिवार को नवनिर्मित भवन का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उद्घाटन किया है। 22 लाख 45 हजार की लागत से भवन का निर्माण हुआ है। इस दौरान मंत्री ने बताया कि पाठशाला को फर्नीचर के लिए 2 लाख 20 हजार रुपये भी उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का निरीक्षण भी किया। इसका निर्माण 4.90 करोड़ रुपये से किया जा रहा है। मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि पशु औषधालय के लिए भूमि हस्तांतरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए 1.15 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान कर दिया है। इसके अलावा, 33 लाख रुपये की लागत से पंचायत घर का कार्य भी प्रगति पर है। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने नवयुवक मंडल टिक्करी की ओर से आयोजित आयोजित सातवें अमन मेमोरियल वॉलीबाल टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट में 25 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों पर विशेष बल दिया है। बच्चों और युवाओं को खेलों के लिए एक समुचित वातावरण उपलब्ध होना चाहिए और प्रदेश सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आयोजनकर्ता नवयुवक मंडल टिक्करी को 50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर उपमंडल दंडाधिकारी रोहड़ू धर्मेश, डीएसपी प्रणव चौहान, स्थानीय पंचायत प्रधान लाजवंती ठाकुर, बीडीसी सदस्य ज्ञानवती, उच्च शिक्षा उपनिदेशक एलआर भारद्वाज और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय माध्यमिक पाठशाला पुजारली-4 के नवनिर्मित भवन का का उद्धघाटन करते शिक्षा मंत्री रोहित ठ

केंद्रीय माध्यमिक पाठशाला पुजारली-4 के नवनिर्मित भवन का का उद्धघाटन करते शिक्षा मंत्री रोहित ठ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें