फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सिविल सप्लाई से समय पर नहीं मिल रहा सीमेंट, सरकारी ठेकेदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदारों को निर्माण कार्य समय पर पूरा करना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन

ठेकेदारों ने पेमेंट देने के समय ही सीमेंट उपलब्ध करवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी


कोटखाई (रोहड़ू)। क्षेत्र में सिविल सप्लाई से समय पर सीमेंट उपलब्ध न होने के कारण सरकारी ठेकेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदारों का कहना है कि एक ओर वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है, वहीं समय पर सीमेंट न मिलने के कारण निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करना मुश्किल होता जा रहा है। सरकारी ठेकेदारों का आरोप है कि सिविल सप्लाई में सीमेंट के लिए पहले से ही एडवांस भुगतान जमा करवाना पड़ता है। इसके बावजूद उन्हें समय पर सीमेंट उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा। इससे निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं और काम अधूरा रहने की स्थिति बन रही है। ठेकेदार दिनेश, राजेश, नरेश कुमार, राकेश और रोशन लाल ने बताया कि समय पर सीमेंट न मिलने के कारण उन्हें मजबूरन निजी दुकानों से सीमेंट खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि यही स्थिति बनी रही तो समय रहते कार्यों को पूरा करना और भी मुश्किल हो जाएगा। ठेकेदारों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्यों को प्रभावित होने से बचाने के लिए सिविल सप्लाई के माध्यम से जिस दिन पेमेंट की जाती है, उसी दिन सीमेंट उपलब्ध करवाया जाए, ताकि चल रहे विकास कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें