बंगाल में भाजपा की जीत का कुमारसैन में जश्र मनाते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : भाजपा
कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर मनाई जीत की खुशी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। बंगाल और असम में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर कुमारसैन में जश्न मनाया गया। स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाजार में एकत्रित होकर लड्डू बांटे। जश्न के दौरान भाजपा के झंडों के साथ कार्यकर्ताओं ने मोदी-शाह जिंदाबाद और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। संदीप भारद्वाज ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में मिली यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है।