कॉलेज उत्सव में केएल नेगी पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर के सभागार में सामाजिक संस्था डीजे नेशन ने कॉलेज उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में केएल नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हिमाचली, कुल्लवी, पहाड़ी, गुजराती और पंजाबी नृत्य से रंग जमाया। कार्यक्रम में लोक गायक दीवान शिवान, राज ठाकुर, यश कश्यप और रोहिणी डोगरा ने शानदार प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर किया। संस्था के संस्थापक साहिल सागर ने कहा कि डीजे नेशन संस्था सामाजिक कार्यों में समय-समय पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती आई है। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल कई प्रतियोगिताओं को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है। रक्तदान सहित कई अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं।