फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: साडा क्षेत्र के जंगल में कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर

विज्ञापन
रिकांगपिओ में साड की बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते मंत्री जगत सिंह नेगी। स्रोत : डीप
विज्ञापन
. पर्यटन स्थल कल्पा के सौंदर्यीकरण, कचरा प्रबंधन संयंत्र के रखाव के मंत्री ने दिए निर्देश
विज्ञापन


. राजस्व मंत्री जगत सिंह ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक आय-व्यय का लिया ब्योरा

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत आने वाले जंगल में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों पर अब सीसीटीवी कैमरों से नजर रहेगी। साडा की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा पर्यटन स्थल कल्पा के सौंदर्यीकरण, कचरा प्रबंधन, पार्किंग समेत कई कार्यों को अमलीजामा पहनाने का निर्णय लिया। एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना भवन रिकांगपिओ में सोमवार को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक हुई। अध्यक्षता राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने की। उन्होंने सबसे पहले बैठक में दिए गए निर्देशों का ब्योरा मांगा। नेगी ने साडा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि साडा के तहत आने वाले क्षेत्र में सूखे और गीले कचरे का उचित निपटारा किया जाए। मंत्री ने साडा के तहत दिसंबर 2025 से मार्च माह तक हुए डोर-टू-डोर सेवा शुल्क की राशि, खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के हुए चालान से अर्जित की गई राशि का ब्योरा मांगा और उसका सही इस्तेमाल करने को कहा। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें, शौचालयों का रख-रखाव, रिकांगपिओ शहर की नालियों की सफाई और ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारु संचालन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कल्पा गांव के सौंदर्यीकरण पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। इसके अलावा पोवारी में ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र के उचित रख-रखाव, सांगला में पार्किंग व्यवस्था, रिकांगपिओ में विज्ञापन लगाने, शूटिंग और ड्रोन शूटिंग के रेट निर्धारित करने और साडा के कल्पा क्षेत्र के जंगल में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा लगाने जैसे अहम निर्णय लिए गए। मंत्री ने अधिकारियों को इसका पालन करने के निर्देश दिए। बैठक की कार्यवाही का संचालन एसडीएम कल्पा एवं सदस्य सचिव साडा अमित कल्थाईक ने किया और बैठक के विभिन्न मुद्दों से मुख्य अतिथि को अवगत करवाया। इस मौके पर परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, पुलिस उप अधीक्षक उमेश्वर राणा, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी छोडूप नेगी समेत गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें